जमुई, दिसम्बर 13 -- चकाई । निज प्रतिनिधि चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत कियाजोरी पंचायत के भदवारीटांड गांव में शुक्रवार की देर रात एक खलिहान में अचानक आग लग जाने से तीन किसानों का लाखों रुपये का धान जलकर राख हो गया। घटना बीती रात 2 बजे के करीब की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव के तीन किसानों दुखन राम, टिक्कू राम और मनोज राम के खलिहान एक ही स्थान पर आसपास बने हुए थे। शुक्रवार देर रात अचानक एक खलिहान में आग लगी। जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और बगल के सटे अन्य दो खलिहानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। रात का समय होने के कारण गांव वालों को आग लगने का पता तुरंत नहीं चल सका। जब तक ग्रामीणों की नींद खुली, तब तक आग की ऊंची लपटें उठ रही थीं। आग को देख ग्रामीणों ने शोर मचाया जिसके बाद मौके पर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और आग को...