रांची, फरवरी 5 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू प्रखंड के मांझीटोली गांव में बुधवार देर रात एक खलिहान में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। इस घटना में खलिहान में रखा सारा धान, पुआल, दो मोबाइल फोन तथा चार मुर्गे जलकर राख हो गए। आग लगने की घटना रात करीब दो से ढाई बजे के बीच की बताई जा रही है। प्रभावित खलिहान मांझीटोली निवासी बुधराम उरांव का बताया गया है। घटना के समय बुधराम उरांव के दो बच्चे खलिहान में ही कुम्बा बनाकर सो रहे थे। दोनों भाई छोटू उरांव और अभिषेक उरांव ने बताया कि उस समय अभिषेक जाग रहा था, जबकि छोटू सोया हुआ था। जैसे ही अभिषेक ने आग की लपटें देखीं, उसने तुरंत अपने भाई को जगाया और दोनों बाहर निकल आए। इसके बाद उन्होंने पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर जुट गए और सामूहिक प्रयास से आग पर काबू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.