देवघर, नवम्बर 25 -- सारवां। थाना अंतर्गत डहुआ पंचायत के सुरसुरा गांव में सोमवार मध्य रात्रि को सफीक अंसारी के खलिहान में अचानक लग जाने से वहां जमा कर रखे करीब 10 क्विंटल धान का बंडल जलकर राख हो गया। इस संबंध में जानकारी देते खलिहान मालिक द्वारा बताया गया कि रात 12 बजे के आसपास खलिहान में अचानक आग लग गई। जिससे खलिहान में इकट्ठा कर रखा गया करीब 16 हजार मूल्य का 10 क्विंटल धान के बंडल में आग लगने से सब धान जलकर राख हो गया। बताया कि घटना के वक्त सभी लोग सोए हुए थे। सुबह 5 बजे खलिहान में आग लगने की जानकारी मिली। दौड़-भाग कर सभी ग्रामीण खलिहान पहुंचे। तब तक धान जलकर राख हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...