चतरा, नवम्बर 30 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एदला गांव स्थित भुषाहा टांड में शनिवार की रात एक खलिहान में आग लग गयी। जिससे खलिहान में रखा एक सौ धान का बोझा जलकर राख हो गया। उक्त खलिहान गांव के ही बिनोद महतो पिता रामेश्वर महतो का था। इस अग्निकांड में भुक्तभोगी परिवार को एक लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। भुक्तभोगी ने बताया कि रात में खलिहान में आग लगने की जानकारी लोगो द्वारा दी गयी। इसके बाद आसपास के लोगो की मदद से आग बुझाया गया। दो घंटे में आग को बुझाया गया, तब तक सारा धान जलकर बर्बाद हो गया। भुक्तभोगी का कहना है कि किसी द्वारा खलिहान में आग लगा दिया गया है। जिससे धान जलकर राख हो गया। उसने बताया कि धान जलने से खाने की समस्या उत्पन्न हो गयी है। घर परिवार का जीविकोपार्जन करना मुश्किल हो जाएगा।वही मवेशियों को भी चारे के लिए ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.