बिहारशरीफ, दिसम्बर 4 -- पावापुरी, निज संवाददाता। पुरी गांव में बुधवार की देर शाम किसान योगेंद्र सिंह के खलिहान में अचानक आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे खलिहान को अपनी चपेट में ले लिया। इससे करीब एक बीघा का रखा हुआ धान जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत से ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन को इसकी सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.