चक्रधरपुर, फरवरी 13 -- 17-वित्तीय साक्षरता सप्ताह को लेकर एलडीएम ने बैंकों के साथ की बैठक 17-वित्तीय साक्षरता सप्ताह को लेकर एलडीएम ने बैंकों के साथ की बैठक चक्रधरपुर,संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड सभागार में गुरुवार को वित्तीय साक्षरता सप्ताह को लेकर अग्रणी जिला प्रबंधक विष्णु जी, नोडल अधिकारी सुखदेव महतो ने विभिन्न बैंक के शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक की। उन्होंने केवाईसी सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार 9 से 13 फरवरी तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत केवाईसी, री-केवाईसी कराने और डिजिटल बैंकिंग में सुरक्षा के प्रति ग्राहकों को जागरूक करने पर जोर देने को कहा गया। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को वित्तीय धोखाधड़ी से बचने और सही केवाई...