किशनगंज, दिसम्बर 13 -- पोठिया, निज संवाददाता। शनिवार की दोपहर पोठिया प्रखंड अंतर्गत गुवाबाड़ी गांव के एक किसान के खलिहान में रखे धान के ढेर में आग लग गयी। दोपहर तकरीबन तीन बजे गुवाबाडी गांव में उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया,जब गांव के लोग किसान मो रफीक के खलिहान की भागने लगे। दरअसल किसान मो रफीक अपने खेत से लगभग पांच बीघा खेत में लगे धान की फसल काट कर अपनी घर से बाहर खलिहान में रखे थे। शनिवार को अचानक आग लग गई। इधर, आग इतनी भयावह थी कि अग्निशमन वाहन के आने पर आग बुझाया जा सका। इस घटना में किसान रफीक को काफी नुकसान हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...