औरंगाबाद, दिसम्बर 5 -- सिमरा थाना क्षेत्र के बैरांव में विनोद सिंह के खलिहान में शुक्रवार दोपहर आग लग गई, जिसमें पांच बीघे का करीब 600 बोझा धान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि किसी ने शरारत की होगी। खलिहान से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग को ठंडा किया गया। भूस्वामी ने कहा कि घटना की जानकारी पुलिस और सीओ को लिखित रूप में देंगे। सरपंच संतोष कुमार सिंह ने पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...