गिरडीह, दिसम्बर 7 -- तिसरी। तिसरी प्रखंड के लोकाय में शनिवार को खलिहान में आग लग जाने के कारण लोकाय के निवासी तिलक राय और उनके चाचा प्रण राय की भारी मात्रा में धान जल कर स्वाहा हो गया। गनीमत रही कि जान माल को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। बताया गया कि तिलक राय और उनके चाचा प्रण राय दोनों का खलिहान अगल-बगल है। दोनों अपने-अपने खलिहान में धान की छटनी कर रहे थे। इसी दौरान कई महिलाएं और बच्चे भी वहां मौजूद थे। तभी अचानक धान में आग लग गई। जिससे खलिहान में रखा धान धू-धू करके जल गया। आग लगते देख लोग हो हल्ला करने लगे, फिर गांव के कई लोग वहां जुटे और पानी डालकर आग को बुझाने का काम किया। लेकिन इसके पहले ही दोनों चाचा और भतीजा का लगभग बीस हजार रुपए कीमत से ज़्यादा का धान जलकर राख हो गया। इस घटना के बाद दोनों ग़रीब किसानों में मायूसी छा गई है।

हि...