मिर्जापुर, दिसम्बर 17 -- मड़िहान। स्थानीय थाना क्षेत्र के गहिरा गांव स्थित खलिहान में आग लगाने वाले मुख्य आरोपी अभी तक फरार हैं। पुलिस ने मामले में मंगलवार को दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को खलिहान में रखी धान की फसल में मनबढ़ों ने आग लगा दिया था। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने दो महिला समेत चार पर मुकदमा दर्ज किया था। गांव निवासी किसान रामजी कुशवाहा के खलिहान में रखी धान की फसल को मनबढ़ों ने आग के हवाले कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। उधर मंगलवार की दोपहर पीड़ित किसान बचे हुए फसल को उठवाने पहुंचे। तभी मनबढ़ भी वहां पहुंच गए। मनबढ़ों ने ट्रैक्टर के टायर का हवा निकाल दिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख मनबढ़ मौके से भाग निकले। पुलिस ने मामले में दो महिला आरोपी सीता और गीता को गिरफ...