चतरा, दिसम्बर 6 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के सिन्दुआरी गांव में शुक्रवार की देर शाम खलिहान में आग लगने से वहां रखे लगभग 125 बोझा धान जलकर राख हो गया। यह धान गांव के इंद्रदेव दांगी का बताया जा रहा है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि अचानक खलिहान में रखे धान से पहले धुंवा उठना शुरू हुआ। इसके बाद देखते ही देखते आग भीषण रूप ले लिया। बहुत कम समय में ही खलिहान के सारे धान में आग पकड़ लिया और पूरा बोझा राख हो गया। इधर किसान इंद्रजीत ने अंचल प्रशासन से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...