जहानाबाद, जनवरी 4 -- मखदुमपुर ,निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सबदलपुर में रविवार दोपहर बाद श्याम नंदन सिंह और सुरेंद्र रजक के खलिहान में आग लग गई। इस घटना में खलिहान में रखे करीब चार बीघा के धान की फसल जलकर राख हो गयी। इससे कम से कम 50 कुंटल धान जल गया। आग लगने का कारण बगल से गुजरी बिजली तार में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की लपेट देखकर ग्रामीण लोग दौड़े। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेंद्र रजक बटाई पर खेती करता था। फसल जलने से गरीब किसान को काफी नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.