आरा, जनवरी 2 -- सहार,संसू। स्थानीय थाना क्षेत्र के नवीन टोला गांव में खलिहान में अचानक आग लगने से पुआल का टाल जलकर राख हो गया। इस घटना में किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। नवीन टोला गांव निवासी स्वर्गीय प्राण सिंह यादव के पुत्र चुनचुन यादव के खलिहान में रखे पुआल के टाल में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों की ओर से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक पूरा पुआल का टाल जलकर राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना के बाद स्थानीय मुखिया बसंत कुमार ने पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की प्रशासन से मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...