जहानाबाद, दिसम्बर 17 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर प्रखंड के कंसोपुर गांव के खलिहान में अचानक आग लगने से किसान कपिल देव सिंह के तीन बीघा के पुआल एवं डेढ़ बिगहा के धान जलकर राख हो गया है। अचानक शाम में लोगों ने देखा कि खलिहान में रखे धान एवं पुआल में आग लग गयी है। इसकी सूचना गांव में तेजी से फैल गयी। उसके बाद ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचकर बुझाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटों को देखकर अग्निशामक को सूचना दी गयी। इमरजेंसी 112 की टीम और अग्निशमन की टीम के द्वारा आग पर काबू पाया गया। स्थानीय मुखिया राजेश कुमार ने बताया कि आग लगने से किसान के एक लाख की क्षति हुई है। फोटो- 17 दिसंबर अरवल- 44 कैप्शन- अरवल सदर प्रखंड के कंसोपुर गांव स्थित खलिहान में धू-धूकर जलती आग।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...