जहानाबाद, फरवरी 14 -- हुलासगंज, निज संवाददाता कोकरसा पंचायत के भत्तूबीघा गांव में अरूण यादव के खलिहान में आग लगने विशाल ने बारी का पुंज जलकर खाक हो गया। घटना शुक्रवार के बारह बजे रात की बताई गई है। घटना के समय गांव के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। इस बीच पुंज से आग लगने पर जब धुआं और लपटें उठने लगी तो बगल के घरों में धुंआ प्रवेश करने पर नींद खुली। आशंका वश जब बाहर निकले तो आग की लपटे उठ रही थी। खनन फानन में गांव के लोग जुटकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस बीच दमकल एवं पुलिस दोनों को सूचित कर दिया गया। मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने का अथक प्रयास किया गया। आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...