बिहारशरीफ, दिसम्बर 31 -- इस्लामपुर, निज संवाददाता। खुदागंज थाना क्षेत्र के पिलखी गांव में मंगलवार को खलिहान में अचानक आग लग गयी। धान से भरी तीन पुंज जलकर राख हो गयी। 50 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति जलने का अंदेशा है। पीड़ित किसान उपेन्द्र यादव ने बताया कि रात में अचानक खलिहान से धुआं निकलते देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया। शोर सुनकर लोग उठे और आग पर काबू पाने में जुट गये। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक पुंज जल चुकी थी। आग कैसे लगी, यह पता नहीं चल पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.