रांची, फरवरी 21 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जिलिंगसेरेंग गांव में किसान मकर सिंह मुंडा के खलिहान में अचानक आग लग गई। इससे खलिहान में रखे धान और पुआल की चाकी जलकर राख हो गई। अगलगी से किसान को लगभग 25 से 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे की है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया अवनी सिंह मुंडा ने पीड़ित किसान के घर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकारी स्तर पर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...