सीतापुर, अप्रैल 7 -- सीतापुर, संवाददाता। रामकोट थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव में शनिवार को रातों-रात बिना अनुमति के खलिहान की जमीन पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। रविवार सुबह जानकारी के बाद ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने राजस्व विभाग की मौजूदगी में मूर्ति को हटवाया। पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि इस जगह पर पहले एक वट वृक्ष था। यहां महिलाएं वट सावित्री पूजा करती थीं। पेड़ सूख जाने से यह जमीन खाली पड़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना रामकोट प्रभारी जंग बहादुर पांडेय के साथ कोतवाली देहात और कोतवाली खैराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। रामकोट थाना प्रभारी ने कहा कि छः नामजद और कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.