महाराजगंज, फरवरी 8 -- पनियरा। पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा नरकटहा टोला बुढेली में खलिहान की सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा किये गये अवैध कब्जे को शनिवार को प्रशासन ने जेसीबी चला कर हटा दिया। मामले में गांव के सूरज सहानी ने समाधान दिवस में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की थी। जांच के बाद तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व टीम व पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान लेखपाल ऋषभ दुबे, अभिषेक सिंह, दीपक सिंह व दीपचंद सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.