पीलीभीत, जनवरी 1 -- पीलीभीत। गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने जनता दर्शन में जन समस्याओं को सुना और अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस दौरान अमरिया क्षेत्र में खलिहान की जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किये जाने की शिकायत पर उन्होने नाराजगी जाहिर की। एसडीएम को तत्काल कब्जा मुक्त कराने एवं अबैध कब्जेदारो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने को कहा। जनता दर्शन में जहानाबाद थाना क्षेत्र के कुछ पीड़ितों ने थाना पुलिस की पक्षपात पूर्ण कार्यवाही की शिकायत की। इस पर राज्यमंत्री गंगवार ने एसपी से तत्काल फोन पर वार्ताकर सम्बन्धित थाना पुलिस के खिलाफ कार्यवाही करने और पीड़ितो को न्याय दिलाने को कहा। जमीन सम्बन्धित विवादों, पुलिस संबंधी शिकायतों एवं बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें अधिक रहीं। मरौरी ब्लाक क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.