बगहा, मार्च 13 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बैरिया के खिरियाघाट में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से खलासी की मौत के मामले में अज्ञात विद्युतकर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। एफआईआर सारण जिले के गरखा थाने के पुरौना निवासी मृतक खलासी रतन कुमार (19) की मां ललिता देवी के फर्दबयान के आधार पर दर्ज हुई है। ललिता देवी ने 27 फरवरी को पीएमसीएच के पुलिस पदाधिकारियों के पास अपना फर्दबयान दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया है कि 16 फरवरी की सुबह आठ बजे उनका बेटा रतन कुमार कोईलवर से बालू लेकर ट्रक पर बेतिया पहुंचा था। वह खलासी का काम करता था। खिरियाघाट में बालू ऑनलोड कर चालक बालू का पैसा लाने चला गया। रतन किसी काम से ट्रक पर चढ़ा तो हाई वोल्टेज तार का काफी नीचे लटका हुआ था जिसकी चपेट में वह आ गया। वहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.