रांची, अगस्त 13 -- खलारी, संवाददाता। खलारी प्रखंड कार्यालय समेत अन्य स्थानों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर खलारी प्रखंड कार्यालय व झंडोत्तोलन स्थल की साफ-सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर खलारी थाना परिसर की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर खलारी डीएसपी कार्यालय समेत सभी स्कूलों की साफ-सफाई का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर खलारी- कोयलांचल क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.