रांची, दिसम्बर 26 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। खलारी थाना क्षेत्र की केडीएच कॉलोनी स्थित मैदान गेट के पास एक सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को धोखा देने के आरोप में गोली मार दी। इसके बाद केडीएच कॉलोनी स्थित अपने घर में कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने घायल लड़की को डकरा अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उसे रिम्स भेजा गया है। घटना शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे की है। घटना का कारण 29 वर्षीय सुनील केवट उर्फ छोटू का कॉलोनी की 27 वर्षीय पायल कुमारी से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पायल केडीएच स्थित एक स्कूल में पढ़ाती है वह शुक्रवार की सुबह अपने घर से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान सुनील ने खेल मैदान के गेट पर पायल की गर्दन में गोली मार दी। इसके बाद वह घर पहुंचा और अपनी कनपटी में गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.