रांची, मार्च 31 -- खलारी, प्रतिनिधि। खलारी प्रखंड परिसर में सोमवार को कल्याण विभाग के द्वारा सरहुल कमेटियों को सरना स्थल में पूजा करने की सामग्री वितरित की गई। पूजा की सामाग्रियों में कांसे की थाली, कांसे का लोटा, मांदर एवं पाहन के लिए धोती-कुर्ता आदि शामिल है। सामाग्री वितरण के दौरान कल्याण विकास पदाधिकारी गोपाल राम दास, विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान, खलारी मुखिया तेजी किस्पोट्टा और पाहन पुजारी गणेश पहान, छोटू पहान सहित पंकज मुंडा, अनीता गंझु, शत्रुध्न मुंडा, किशुन मुंडा, अजय मुंडा, धनुष खाखा, थॉमस खाखा आदि लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.