रांची, मार्च 21 -- खलारी, प्रतिनिधि। खलारी में शुक्रवार को गरज के साथ झमाझम बारिश हुई, जो धीरे-धीरे रात तक जारी रही। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन इसका असर बाजार पर साफ दिखाई दिया। लगातार बारिश के कारण मार्केट में ग्राहकों की संख्या काफी कम रही। छिटपुट लोग ही छतरी के सहारे खरीदारी करने पहुंचे, जिससे बाजार में सन्नाटा छाया रहा। बारिश शुरू होते ही बिजली गुल हो गई, जिससे बाजार और आसपास के इलाकों में अंधेरा पसर गया। हालांकि, दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। बारिश के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, तापमान में आई गिरावट से मौसम ठंडा हो गया, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। खलारी में हुई इस बारिश से जहां लोगों को सुकून मिला, वहीं बाजार और दैनिक गतिविधियों पर असर देखने को मिला।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.