रांची, जून 2 -- खलारी, प्रतिनिधि। खलारी प्रखंड के चुरी मध्य पंचायत एवं मायापुर पंचायत में रविवार को सरहुल आजीविका किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड के द्वारा कुल 3000 मुर्गी के बच्चों (चिक्स) की आपूर्ति की गई। इन चिक्स का वितरण मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान से मंईयां स्वावलंबन योजना के अंतर्गत किया जाएगा। इस योजना के तहत चयनित लाभुकों को मुर्गी पालन, बकरी पालन, बतख पालन व अंडा उत्पादन जैसे कार्यों से जोड़ा जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण निर्धन परिवारों को आजीविका के स्थायी साधनों से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। बीपीएम रामअवतार ने बताया कि यह योजना रांची उपायुक्त के निर्देशानुसार शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से उन लाभुकों को भी प्रेरित किया जाएगा जो पहले से ही मंईयां सम्मान योजना से जुड़े हुए हैं, ताकि वे प्राप्त रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.