रांची, दिसम्बर 16 -- खलारी-पिपरवार, हिटी। खलारी थाना क्षेत्र के पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय से 100 मीटर की दूरी पर बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े तीन राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। फायरिंग की घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई। भागने के दौरान ट्रक चालक मिन्हाज अंसारी पिपरवार के बहेरा गांव निवासी गिरकर घायल हो गया। उसे बचरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है। घटना मंगलवार को दिन के लगभग 11:30 बजे की है। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची खलारी पुलिस ने घटनास्थल से 7.65 एमएम की एक गोली और दो खोखा जब्त किया है। बताया जाता है कि पिपरवार महाप्रबंधक कार्यालय के कुछ दूरी पर बंद पड़ी एकेटी गैरेज परिसर में कोयला लेने आए ट्रकों को फॉर्मेट देने का काम किया जा रहा था। जिससे वहां पर लगभग 200 लोग मौजूद थे। इ...