रांची, जुलाई 22 -- खलारी, प्रतिनिधि। खलारी से श्रद्धालुओं का समूह मंगलवार को बाबाधाम के लिए रवाना हुए। समूह में महावीर नगर के शिव भक्त शामिल हैं। सभी शिव भक्त सुल्तानगंज से कांवर में जल भरकर अपने आराध्य बाबा बैजनाथ के दर्शन के पश्चात जलाभिषेक करेंगे,जिसके बाद बासुकीनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे। बाबा बैजनाथ धाम रवाना होने से पहले शिव भक्तों ने खलारी के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिरों में पूजा-अर्चना की, जिसके बाद बोल बम, हर- हर महादेव के जयघोष के साथ बाबाधाम रवाना हुए। वहीं स्वजनों और साथियों ने सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा के शुभकानाओं के साथ बाबाधाम के लिए रवाना किया। मौके पर भक्त ओम प्रकाश ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि बाबा बैजनाथ को जलाभिषेक करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। भगवान शिव भक्तों के सारे दुःख हर लेते हैं, बाबा का आशीर्वाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.