रांची, जून 7 -- खलारी, प्रतिनिधि। खलारी कोयलांचल क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार पूरे अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाहों और मस्जिदों की ओर जाते दिखे। जहां नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दी गईं और मुल्क की तरक्की व अमन-चैन की दुआ मांगी गई। इस मौके पर बुकबुका, डकरा, खलारी बाजार, राय, पुरनीराय, धमधमिया, मैक्लुस्कीगंज, हुटाप और भूतनगर समेत पूरे क्षेत्र की मस्जिदों और ईदगाहों में भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जुटे। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें लोगों ने धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ बकरों की कुर्बानी दी। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए थे। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.