रांची, सितम्बर 30 -- खलारी, प्रतिनिधि। दशहरा का पर्व आते ही खलारी के ऐतिहासिक बाजारटांड़ शिव मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा महोत्सव पूरे श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। यह परंपरा पिछले सात दशकों से लगातार जारी है। इसकी शुरुआत 1950 के अंतिम दशक में हुई थी, जब बंगाल से आए ब्राह्मणों ने पूजा-अर्चना की नींव रखी। बाद में स्थानीय निवासी हरि मुकुंद झा ने जिम्मेदारी संभाली और उनके निधन के बाद यह परंपरा उनके भतीजे विवेकानंद झा द्वारा निभाई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाजारटांड़ शिव मंदिर की स्थापना वर्ष 1951 में हुई थी। इससे पहले यहां केवल एक चबूतरे पर शिवलिंग और एक छोटी बजरंगबली की मूर्ति स्थापित थी। मंदिर निर्माण के बाद इसकी भव्यता निरंतर बढ़ती गई। वर्तमान स्वरूप वाले मंदिर का उद्घाटन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने किया थ...