सीवान, मार्च 9 -- नौतन, एक संवाददाता। प्रखंड के खलवां पंचायत सरकार भवन पर शनिवार को विश्व महिला दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। विशेष ग्रामसभा की शुरुआत महिलाओं द्वारा केक काटकर किया गया। सभा को संबोधित करते हुए मुखिया ने कहा कि हमारे समाज और देश को मजबूत बनाने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। हमारे इतिहास में भी महिलाओं की वीरता की गाथा वर्णित है। इसके बाद पिरामल फाउंडेशन से अमितेश कुमार ने नारी शक्ति की महत्ता को समझाया। आईसीडीएस से गुड्डी कुमारी एवं रागिनी कुमारी ने प्रदेश की सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं के उत्थान के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.