छपरा, दिसम्बर 18 -- छपरा, निज संवाददाता। क्लैट पीजी 2026 परीक्षा परिणाम में खलपुरा के अवनीश कुमार सिंह ने ऑल इंडिया रैंक 494 हासिल किया। परीक्षा परिणम आने के बाद से उनके घर में ख़ुशी का माहौल है। पिता अनिल कुमार सिंह व माता अनिता सिंह ने उनकी सफलता का श्रेय उनकी मेहनत और शांत स्वभाव को दिया। उन्होंने बताया कि प्रतिस्पर्धी परीक्षा देने के अतिरिक्त अवनीश उनका सहयोग आचार्य नरेंद्र पब्लिक स्कूल, खलपुरा के संचालन में भी करते हैं। विद्यालय में पढ़ाई हो या खेलकूद, बच्चों के साथ काम करना उन्हें बेहद पसंद है। साल 2016 में क्लैट यूजी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 87 लाकर एनयूजेएस, कोलकाता से वकालत की पढ़ाई की। आगे एलएलएम की पढाई वह चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पटना से करना चाहते हैं और उनकी रुचि संवैधानिक कानून में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.