गोपालगंज, जनवरी 9 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। पंचदेवरी प्रखंड के ब्रह्मचौरा खेल मैदान में चल रहे पंचायत स्तरीय ब्रह्मचौरा क्रिकेट लीग सीजन-15 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खलगाव बनाम महुअवा के बीच खेला गया। खलगाव की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए महुअवा की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 185 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खलगाव की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13.3 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबले के 'मैन ऑफ द मैच' महुअवा के सबनाम रहे। उन्होंने गेंदबाजी में 2 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए। जबकि बल्लेबाजी करते हुए मात्र 13 गेंदों पर 54 रन की विस्फोटक पारी खेली। आयोजकों ने बताया कि कल दूसरा सेमीफाइनल मुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.