रांची, फरवरी 22 -- रांची, संवाददाता। ईएनटी एवं स्लीप सर्जन डॉ अभिषेक रामाधीन ने मुंबई में आयोजित 14वें वर्ल्ड कांग्रेस (आईएसएसएस-आईएएसएसएसीओएन 2026) में भाग लेकर झारखंड का प्रतिनिधित्व किया। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। डॉ रामाधीन इस सम्मेलन में झारखंड से एकमात्र प्रतिभागी थे। उन्होंने एंडोटाइप्स और फेनोटाइप्स को समझकर व्यक्तिगत उपचार विषय पर फैकल्टी के रूप में सत्र में भाग लिया और विशेषज्ञों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की। डॉ रामाधीन ने बताया कि आमतौर पर लोग खर्राटे को हल्की समस्या समझते हैं, जबकि यह स्लीप एपनिया जैसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। इस बीमारी में नींद के दौरान बार-बार सांस रुक जाती है। समय पर इलाज नहीं होने पर अचानक मृत्यु का खतरा बढ़ सकता है। याददाश्त और मस्तिष्क पर असर पड़ स...