पटना, फरवरी 1 -- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने नरेंद्र मोदी सरकार के बजट 2026 पर कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि भारत के अगले दो-तीन दशकों की दिशा तय करने वाला नीति-दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि इस बजट से मोदी सरकार ने फिर स्पष्ट किया है कि उसका लक्ष्य अल्पकालिक लोक-लुभावन खर्च नहीं, बल्कि दीर्घकालिक, रोजगारोन्मुख और टिकाऊ विकास है। सिन्हा ने कहा कि 12.2 लाख करोड़ के रिकॉर्ड सार्वजनिक पूंजीगत व्यय के माध्यम से सरकार ने संकेत दिया है कि बुनियादी ढांचा, उद्योग, लॉजिस्टिक्स और शहरी विकास ही भविष्य की आर्थिक मजबूती की कुंजी है। शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार बजट के केंद्र में है जो युवाओं को लाभार्थी नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण का भागीदार बनाने की सोच दिखाती है। ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि युवाओं के लिए यह ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.