गढ़वा, जुलाई 13 -- खरौंधी में 40 कांवरियों का जत्था देवघर रवाना खरौंधी। खरौंधी प्रखंड के बजरमरवा गांव से रविवार को 40 सदस्यीय कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व सभी कांवरिया नाचते-गाते खरौंधी स्थित देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर देवी मां से आशीर्वाद लिया। जत्थे के सदस्य अनुज कुमार गुप्ता ने बताया कि वह बीते 20 वर्षों से लगातार देवघर जाकर भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी बजरमरवा से 40 श्रद्धालु देवघर के लिए रवाना हुए हैं। देवघर में जल चढ़ाने के बाद सभी कांवरिया बासुकीनाथ धाम में भी भगवान शिव पर जलाभिषेक करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.