गढ़वा, जनवरी 5 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। खरौंधी प्रखंड में संचालित तीनों धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद की प्रक्रिया बेहद धीमी हो गई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि कुछ केंद्रों पर धान खरीद पूरी तरह से ठप हो चुकी है। अब तक महज गिने-चुने किसानों का ही धान खरीदा जा सका है।खंड के सिसरी धान क्रय केंद्र पर अब तक लगभग 1000 क्विंटल धान की खरीदारी की जा चुकी है, जिसके बाद सिस्टम को लॉक कर दिया गया है। इसी प्रकार खरौंधी धान क्रय केंद्र पर भी 1000 क्विंटल धान की खरीद के बाद मशीन लॉक कर दी गई है। वहीं अमरोरा धान क्रय केंद्र पर 1000 क्विंटल के बाद भी धान की खरीद जारी है, लेकिन वहां भी गति काफी धीमी बताई जा रही है।अमरोरा केंद्र पर पहुंचे किसानों ने बताया कि धान की खरीद हो तो रही है, लेकिन बेहद धीमी रफ्तार से, जिससे उन्हें रोजाना ...