गढ़वा, दिसम्बर 17 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड के पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को खरौंधी पैक्स का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया। उद्घाटन सीओ गौतम कुमार लकड़ा, बीडीओ रवींद्र कुमार, विधायक प्रतिनिधि हिफाजत अंसारी, प्रभारी मुखिया हरिद्वार यादव और पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र दास ने फीता काटकर किया। मौके पर सीओ गौतम ने बताया कि इस वर्ष सरकार 2450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीद कर रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह पैक्स केंद्र पर ही धान बेचें। साथ ही आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर धान की राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। बीडीओ रवींद्र ने कहा कि सरकार जनसरोकार से जुड़े निर्णय ले रही है। किसानों को बिचौलियों से बचते हुए पैक्स के माध्यम से धान बेचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। विधायक प्रतिनिधि हिफाजत अंसारी ने कहा कि ...