गढ़वा, दिसम्बर 31 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। राज्य सरकार ने खरौंधी प्रखंड अंतर्गत खरौंधी पंचायत की मुखिया मंजू देवी को निलंबन मुक्त कर दिया है। साथ ही उन्हें मुखिया पद की वित्तीय शक्तियों समेत सभी प्रशासनिक अधिकार पुनः प्रदान कर दिए गए हैं। झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग ने आदेश पत्र निर्गत कर दिया है। विभाग के इस निर्णय पर विभागीय मंत्री का अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। विभाग ने अबुआ आवास योजना में अयोग्य लाभुकों के चयन संबंधी मामले में जांच टीम द्वारा समर्पित जांच प्रतिवेदन और स्थानीय डीसी की अनुशंसा पर विभाग द्वारा सम्यक विचारोपरांत मुखिया मंजू को भविष्य में सचेत रहने की शर्त के साथ तत्काल प्रभाव से निलंबन मुक्त किया है। मुखिया के निलंबन समाप्त होने के बाद खरौंधी पंचायत में विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों के पुनः सुचारु रूप से संचालित...