गढ़वा, अगस्त 4 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर खरौंधी प्रखंड के सभी स्कूल सहित सरकारी कार्यालय में सोमवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। मौके पर दो मिनट का मौनधारण कर मृतक की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। वहीं शोकसभा के बाद विद्यालय में शिक्षकों के द्वारा उनके जीवन पर प्रकाश डाला। शिक्षक अमरेश कुमार राम ने कहा कि झारखंड राज्य के लड़ाई शिबू सोरेन ने लड़ी थी। उनके प्रयास से आज झारखंड राज्य अलग हुआ था। शिबू का जन्म अधिकृत बिहार राज्य के हजारीबाग जिले के नेमरा गांव में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा भी यहीं हुई। स्कूली शिक्षा समाप्त करने के बाद ही उनका विवाह हो गया और उन्होंने पिता को खेती के काम में मदद करने का निर्णय लिया । पिता शोभर...