लखनऊ, जून 25 -- लखनऊ, प्रमुख संवादददात प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को उर्वरकों की नियमित आपूर्ति जारी रखने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने नई लेकिन उपयोगी व्यवस्था की है। इसके तहत किसानों को उनके जोत-कृषि भूमि की आवश्यकता के अनुरूप और संस्तुत मात्रा में ही खाद बेचे जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कृषकों को टीएसपी (त्रिसुपर फास्फेट) एवं एनपीके (नाइट्रोजन-फास्फोरस-पोटाश) जैसे संतुलित उर्वरकों के प्रयोग के लिए जागरूक करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में कृषि विभाग के प्रमुख सचिव रविन्द्र की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि जिलों में निजी उर्वरक कम्पनियों की उर्वरक रैक से 40 प्रतिशत उर्वरकों की आपूर्ति उत्तर प्रदेश सहकारी विपणन संघ (पीसीएफ) को कराई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.