भभुआ, मई 19 -- जिले के सभी प्रखंडों में बारी-बारी से होगा खरीफ महाभियान का आयोजन कृषि वैज्ञानिक व पदाधिकारी किसानों को देंगे नई तकनीक से खेती की जानकारी (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। आत्मा एवं कृषि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आगामी 26 मई से खरीफ महाभियान का शुभारंभ किया जाएगा। यह अभियान एक जून तक बारी-बारी से जिले के सभी प्रखंडों में चलाया जाएगा। आत्मा के उप परियोजना निदेशक नवीन कुमार सिंह ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खरीफ महाभियान के तहत किसानों के बीच उपादान का वितरण भी किया जाएगा। कृषि वैज्ञानिक व विभागीय पदाधिकारी द्वारा किसानों को धान का बिचड़ा डालने व नई तकनीक से कम लागत में अधिक पैदावार के गुर सिखाए जाएंगे। परियोजना निदेशक ने बताया कि तय कार्यक्रम के तहत 26 मई को कुदरा एवं चैनपुर प्रखंड से खरीफ महाभियान की शुभ...