फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 21 -- फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और आपदा राहत वितरण कार्यक्रम में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री की ओर से लाभार्थियों को क्षतिपूर्ति वितरण कार्यक्रम का लाइव दिखाया गया। इस दौरान सांसद ने फसल क्षति के सामना करने वाले आठ किसानों को क्लेम वितरण का प्रमाण पत्र प्रदान किया। दस किसानों के आश्रितों को पांच लाख का कृषक दुर्घटना बीमा के क्लेम का प्रमाण पत्र दिया गया। पात्र किसानों को मूंग और उड़द के मिनी किट भी प्रदान किए गए। डीएम आशुतोष द्विवेदी ने किसानो से फार्मर आईडी बनवाने को कहा जिससे कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। किसानों से कहा कि जिन किसानो के वोट नहीं बने हैं बूथों पर जाकर वह रविवार को वोट बनवा सकते हैं। इस दौरान प्रगतिशील किसान शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...