लखनऊ, जुलाई 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता प्रदेश के किसान अपनी खरीफ फसलों की 31 जुलाई तक फसल-बीमा करा सकते हैं। सरकार ने खरीफ की मुख्य फसलें धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, उर्द, मूग, अरहर, मूंगफली, सोयाबीन एवं तिल का बीमा कराने के लिए तारीख तय कर दी है। फसलों के बीमें के प्रीमियम का केवल दो फीसदी राशि ही किसानों को भुगतान करना होगा शेष धनराशि केंद्र और राज्य सरकारें वहन करेंगी। क्षतिपूर्ति के साथ-साथ पंजीकरण में मदद, दस्तावेज संबंधी मार्गदर्शन के लिए किसान फसल बीमा हेल्प लाइन नम्बर-14447 पर संपर्क कर सकते हैं। इस संबंध में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों से अपील की है कि सभी किसान इस बीमा योजना का लाभ उठाएं। किसानों को होने वाली क्षतिपूर्ति में मददगार है फसल बीमा योजना यह योजना किसानों को फसल की क्षति से सुरक्षा प्रदान करती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.