जामताड़ा, जनवरी 8 -- खरीफ के बाद रवि भी देगा खुशहाली,मौसम बना किसानों का सहारा जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा जिले में इस वर्ष रवि फसल की खेती अपेक्षाकृत बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है। जिले में इस सीजन में दलहन और तिलहन की बृहद पैमाने पर खेती हुई है। जिला कृषि विभाग का मानना है कि मौसम अनुकूल रहने के कारण इस वर्ष रवि फसल भी अच्छी होगी और किसानों को सिंचाई पर कम खर्च करना पड़ेगा। इस वर्ष जिले में गेहूं की खेती 7631 हेक्टेयर में हुई है। जबकि लक्ष्य 8600 हेक्टेयर रखा गया था। यानी इस वर्ष गेहूं की खेती 88.73 प्रतिशत लक्ष्य के अनुरूप हुई है। वहीं, सरसों की खेती 20509 हेक्टेयर में हुई, जबकि लक्ष्य 22600 हेक्टेयर था। इस तरह सरसों की खेती 90.95 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर पाई है। इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि मटर की खेती 4524 हेक्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.