महाराजगंज, जून 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमहा में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत विकास खंड स्तरीय खरीफ कृषि निवेश मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान अमरजीत साहनी ने की। मेले में खरीफ सीजन में उगाई जाने वाली फसलों विशेषकर धान की नर्सरी तैयार करने, कीट एवं बीमारियों की पहचान और रोकथाम की जानकारी किसानों को दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभ और प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। कृषि प्रदर्शनी और मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के स्टॉल के माध्यम से किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मिट्टी परीक्षण और मोटे अनाज जैसे कोदो, मडुआ, सावा, मक्का, ज्वार, बाजरा, मूंगफली की उन्नत खेती को लेकर प्रेरित किया गया। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी कृषि प्रेम नाराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.