फतेहपुर, जनवरी 29 -- फतेहपुर। आखिरकार दस दिन बाद पांच हजार एमटी जिले का खरीद लक्ष्य बढाए जाने पर केन्द्रों में धान की तौल शुरू होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। लेकिन अब बूंदाबांदी और बादलों की लुकाछिपी से परेशान किसानों में पहले तौल कराने की होड़ है। कई खरीद एजेंसियों में अभी भी तौल शुरू नहीं होने से असमंजश की स्थित है। वहीं प्रशासन का दावा है कि लघु सीमांत किसानों का प्राथमिकता के आधार पर तौल कराया जा रहा है। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। किशनपुर मंडी में पिछले दस दिन से धान लदे 20 ट्रैक्टर ट्राली कैम्पस में खड़े हैं। तौल बंद होने से केन्द्र में सन्नाटा पसरा था लेकिन तौल शुरू होते ही किसानों में पहले तौल कराने के लिए धमाचौकड़ी तेज हो गई। इसके लिए नेता, अधिकारी से फोन कराते हुए प्रभारी पर दबाव बनाया जा रहा है। वहीं कई किस...