रामपुर, फरवरी 10 -- स्वार। गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेस-वे एवं स्वार-बाजपुर बाईपास के निर्माण के को लेकर चिन्हित राजस्व ग्रामों की भूमि के क्रय-विक्रय पर लगी रोक को लेकर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन उपनिबंधक को सौंपा है। सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह संधू के नेतृत्व में वकील एकत्र हुए। वकीलों का कहना था कि शासन-प्रशासन द्वारा एक्सप्रेस-वे एवं बाईपास निर्माण के लिए चिन्हित राजस्व ग्रामों की संपूर्ण भूमि के क्रय-विक्रय पर रोक लगाए जाने से किसान एवं आमजन बेहद परेशान हैं। भूमि का बैनामा व हस्तांतरण न होने से जहां किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं शासन को भी प्रतिदिन लाखों रुपये के राजस्व की हानि हो रही है। इसके अलावा भवन निर्माण व अन्य विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। बार अध्यक्ष विक...