आरा, दिसम्बर 13 -- · -धान की खरीदारी के अनुपात में मिलरों से सीएमआर पहुंचाने का निर्देश पीरो, संवाद सूत्र। धान की खरीदारी में तेजी लाने का निर्देश शनिवार को अनुमंडलीय प्रशासनिक भवन के सभागार में पीरो, चरपोखरी और तरारी के पैक्स अध्यक्षों के साथ बैठक कर एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने दिया। एसडीओ ने पैक्स अध्यक्षों के अलावा संबंधित प्रखंड के बीसीओ को कहा कि धान की खरीदारी के तत्काल बाद किसानों को कीमत का भुगतान सहकारिता विभाग के प्रावधानों के अनुकूल सुनिश्चित किया जाये। गड़बड़ी करने वाले पैक्स अध्यक्ष को भी बख्शा नहीं जायेगा। साथ ही धान की खरीदारी के अनुपात में मिलरों से सीएमआर पहुंचाने का निर्देश भी सुनाया। एसडीओ के अनुसार धान की खरीदारी को लेकर सरकार की ओर से सभी पैक्सों के अलावा व्यापार मंडल को सीसी दे दिया गया है। राशि के आभाव में धान की खर...