समस्तीपुर, जनवरी 9 -- समस्तीपुर। पिछले 1 नवंबर से जिले में सरकारी स्तर से शुरू हुई धान खरीद में अब सीएमआर (चावल के बदले धान आपूर्ति) का काम शुरू हो चुका है। शुक्रवार तक जिले में कुल 319 एमटी धान का एडवांश सीएमआर हुआ था, जिसमें 290 एमटी चावल एसएफसी के गोदामों को भेजा गया। शुक्रवार तक जिले भर के चयनित पैक्सों व व्यापार मंडलों में निबंधित किसानों से 35533 एमटी धान खरीदी गई। यह धान कुल 5696 निबंधित किसानों से खरीद की गई है। जिले में कुल 311 चिन्हित क्रय समितियां हैं। इन क्रय समितियों में 293 पैक्स व 18 व्यापार मंडल है। कुल खरीद की गई धान में 168.900 एमटी धान निबंधित चावल मिलों को भेजा गया, जिसके विरुद्ध 319 एमटी चावल का एडवांस सीएमआर किया गया। डीसीओ अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि गेहूं खरीद के बाद कुल 16 चावल मिलों का निबंधन किया गया है। जिनका...